logo

'बाबूलाल मरांडी की हत्या की साजिश कर रही थी हेमंत सरकार' विधानसभा परिसर में बोले भाजपा विधायक 

द फॉलोअप टीम, रांची :
विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और आखिरी दिन भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार पर बेहद संगीन आरोप लगाया है। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक विरंची नारायण  ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बाबूलाल मरांडी की हत्या करवाना चाहती थी। उन्होंने पुलिस की लाठी चार्ज पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लाठी चार्ज के बजाय पुलिस वाले बाबूलाल को लाठियों से कूच रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि बाबूलाल और दीपक प्रकाश को जानबूझ कर टारगेट किया जा रहा था। 


बाबूलाल की साफ सुथरी छवि से डरी हुई है सरकार 
विरंची नारायण ने कहा कि हेमंत सरकार  बाबूलाल की साफ सुथरी छवि से डरी हुई है। इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया है। रणधीर सिंह ने कहा कि डरी हुई सरकार भाजपा की आवाज को खामोश करना चाहती है। लेकिन वे लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे। विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने भी कहा कि महिलाओं के साथ ज्यादति हुई है। उन्हें मारा गया है उनके पकड़े फाड़े गए हैं।